भदेसर - नाहरगढ व भालुण्डी ग्राम पंचायत के एक दर्जन गांवो मे इटरनेट का सर्वर नहीं मिलने से उपभोक्ता राशन तथा व्रद्ध विकलांगो को मिलने वाली पेंशन सुविधा के लिए परेशानी का सामना करना पडता है |
दोनो ग्राम पंचायतों के सरपंचो ने इंटरनेट टॉवर लगाने की मांग की हैं |
नाहरगढ सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय नाहरगढ, आंतरी, धामणी का खेडा सहित आधा दर्जन गांवों व भालुण्डी ग्राम पंचायत के भी आधा दर्जन गांवो मे इंटरनेट का सर्वर नही मिलने से अटल सेवा केन्द्रों पर पेंशन वितरण का कार्य नहीं हो पाता है|
पेंशन वितरण के लिए एटीएम के लिए दो-पांच किमी दूर जाना पडता है|
सबसे ज्यादा परेशानी तो राशन वितरण मे हो रही है, यहां पर भी सर्वर नही मिलने से कई उपभोक्ता राशन सामग्री वितरण से वंचित है|
नाहरगढ सरपंच भोपालसिंह राव तथा
भालुण्डी सरपंच अर्जुनसिंह ने दोनों ग्राम पंचायतो
में इंटरनेट टॉवर लगाने के लिए सांसद सीपी जोशी से मांग की है|
"By - Kamal Kumar Rebari"
No comments:
Post a Comment